भोजपुरी संगीत की चमक, शिल्पी राज 25 मार्च 2002 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपारानी में जन्मी एक उभरती हुई भोजपुरी सिंगर हैं।
शिल्पी राज का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ, जहाँ सीमित साधनों के बावजूद माता-पिता ने उन्हें सपने देखने की प्रेरणा दी।
शिल्पी राज ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गाव के सरकारी स्कूल से की।
2017 में शिल्पी राज ने "भुकुर भुकुर" गाने के साथ अपने करियर की शुरुआत की।
समीर सावन के साथ यह गीत उन्हें रातों-रात लोकप्रियता दिलाने वाला साबित हुआ।
इस गाने ने भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में उनका मुकाम सुनिश्चित किया।
शिल्पी राज के कई हिट गानों में
लाइका पहिलका हा
, नीली नीली अखियां
, दू हाजरा लेके आजा स्टेज पा
, नदी बीचे नईया डोले , आदि शामिल हैं।
2021 में शिल्पी राज को "सबरंग फिल्म पुरस्कार" से सर्वश्रेष्ठ महिला सिंगर के रूप में सम्मानित किया गया।
मई 2022 में एक कथित MMS वीडियो के कारण शिल्पी राज विवादों में भी आईं। साथ ही, अपने पूर्व मैनेजर विवेक पटेल के साथ भी समस्याओं का सामना किया।
शिल्पी राज अभी तक अविवाहित हैं और अपने निजी जीवन में संघर्ष तथा सफलता दोनों का अनुभव कर चुकी हैं।
यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर शिल्पी राज के गानों पे लाखो व्यूज आते है . युवा दर्शक और संगीत प्रेमी उनके हर नए गाने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।
शिल्पी राज के आने वाले प्रोजेक्ट्स और नए गानों की चर्चा तेज़ी से हो रही है।
उनका लक्ष्य है भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाना।