
Honey Singh Song Maniac तोडा रिकॉर्ड, भोजपुरी मसाला 'दिदिया के देवरा'
सिंगर और रैपर हनी सिंह के नए गाने Maniac ने रिलीज़ “22 Feb 2025” होते ही यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। 'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी...' लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं। इस गानें में ईशा गुप्ता के बेहतरीन डांस किया है जो दर्शको को उनका दीवाना बना दिया है। गाना रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगा और अब हनी सिंह ने अपने Maniac भोजपुरी रेप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि 'मैनिएक' ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना डाला है।
Maniac 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा गया विडियो बन गया
हनी सिंह ने बताया कि 'मैनिएक' को पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, इंटरनेट पर ये गाना सबको खूब एंटरटेन कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने व्यूज और लाइक का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। खास बात तो यह है कि इस बार चर्चा का कारण सिर्फ गाना नहीं बल्कि इसमें दिया गया भोजपुरी ट्विस्ट है। भोजपुरी लिरिक्स 'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी.....' के कारण ही ये छाया हुआ है।

हनी सिंह-ईशा गुप्ता ने मचाई धूम
'मैनिएक' गाने में ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं जो भोजपुरी बोल पर डांस करती दिख रही हैं। इस गाने को दुबई में सूट किया गया है. इस 2 मिनट 57 सेकंड के गाने में सभी के सभी दृश्य दुबई में सूट किया गया है
रागिनी विश्वकर्मा और अर्जुन अजनबी
इस का रिकार्ड बनाने के पीछे एक लाइन है “'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी…….” हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है, जबकि अर्जुन अजनबी ने इसे लिखा है। यही लाइन भोजपुरी दर्शको को खुब भा रहा है
ऑडियो
गायक: यो यो हनी सिंह
संगीत निर्माता: यो यो हनी सिंह
गीतकार: लियो ग्रेवाल
मोसिकी स्टूडियो और एलपीएमई स्टूडियो, दुबई में रिकॉर्ड किया गया
भोजपुरी गायिका: रागिनी विश्वकर्मा
भोजपुरी लेखक: अर्जुन अजनबी
भोजपुरी डबिंग कंडक्टर और वोकल कोच- विनोद वर्मा और मनीष जे. टीपू
संगीत लेबल - टी-सीरीज़
वीडियो
कास्ट - यो यो हनी सिंह और ईशा गुप्ता
वीडियो कॉन्सेप्ट - यो यो हनी सिंह
निर्देशक: तेजी संधू
सहायक निदेशक: सौरव धीर
कोरियोग्राफर - रजित देव
टीम योयो - रोहित छाबड़ा, शुभम गुप्ता
टीम ईशा - दिलीप कुमार पुहान
Please login to add a comment.
No comments yet.