
Rani Bhojpuri Actress, Dancer, Model Detailed Biography in Hindi
रानी एक्ट्रेस (डांसर): भोजपुरी एल्बम की चमकती सितारा
भोजपुरी संगीत की दुनिया में रानी डांसर एक ऐसा नाम है जिसे हर कोई जानता है। उनकी शानदार नृत्य कला और अभिनय ने उन्हें भोजपुरी उद्योग की सबसे लोकप्रिय और मांग वाली नृत्यांगनाओं में से एक बना दिया है।
प्रारंभिक जीवन
रानी का जन्म 17 जनवरी 1998 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सन्ति नगर में है। और वो एक धोबी परिवार से ताल्लुक रखती है। घर में उनके माता-पिता, दो भाई और एक छोटी बहन थे। वो अपने सभी भाई बहन में सबसे बड़ी है। बचपन से ही उन्हें नृत्य का बहुत शौक था। स्कूल में होने वाले छोटे-मोटे कार्यक्रमों में वह डांस करती थीं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। उनकी यह प्रतिभा देखकर स्कूल के शिक्षक और दोस्त भी हैरान रहते थे। लेकिन उनके परिवार को यह सब पसंद नहीं था। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और एक आम जिंदगी जिएं। लेकिन रानी के किस्मत में कुछ और लिखा था। उनकी बुवा ने उनके सपनो को पूरा करने में मदत की।
सफलता की राह
रानी देवरिया की रहने वाली है। और देवरिया में हर साल वार्षिक महोत्सव होता है इसी महोत्सव में रानी भी भाग ली थी। रानी के परफॉमेंस देखकर उसमे गेस्ट के तौर पे उपस्थित भोजपुरी के सुपर स्टार मनोज तिवारी बहुत इम्प्रेस हुवे। और उन्होंने ही रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने की सलाह दी। और मदत भी की।
भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश और सफलता
रानी ने भोजपुरी एल्बम में 2015 से काम कर रही थी। लेकिन उनको पहली सफलता 2017 में "भतरु से पहिले देले बानी" गाने से मिला जिसमे भोजपुरी सिंगर मिनी मनोज के साथ काम किया। उसके बाद 2019 में प्रमोद प्रेमी का गाना "दरदिया उठता ये राजा" पे सोलो डांस किया जिससे उनकी फैन फॉलोविंग में चार चाँद लग गई। 2020 में जब लकडाउन लगा तो बैक तो बैक बहुत सरे एल्बम में काम किया। 2021 में शिल्पी राज का एक गाना जिसे बिजय चौहान ने लिखा था "नदी बिचे नईया डोले" रानी के लाइफ का सबसे बड़ा गाना साबित हुवा जो यूट्यूब पे 530 मिलियन बार देखा गया। उसके बाद रानी ने फिर पीछे मूड कर नहीं देखी ।
अगर आपको भोजपुरी गानो में रूचि है तो, यहाँ से भोजपुरी के सभी सिंगरो का गाना स्पेशल प्लेलिस्ट के साथ बिना ब्रेक के सुन सकते है।
प्रसिद्धि की ऊंचाइयां
रानी डांसर का नाम तब और चमकने लगा जब उन्होंने भोजपुरी के बड़े सितारों जैसे खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह, अंकुश राजा, अरविन्द अकेला, प्रमोद प्रेमी, शिल्पी राज, बिजय चौहान के साथ काम किया। इन गायकों के साथ उनके गाने और म्यूजिक वीडियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी खासियत थी उनका अनोखा नृत्य स्टाइल, जो भोजपुरी गानों की जान बन गया।
उन्होंने कई स्टेज शो में भी हिस्सा लिया, जहां उनकी परफॉर्मेंस को देखकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते थे। आज वह भोजपुरी उद्योग की सबसे मशहूर नृत्यांगनाओं में से एक हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके प्रशंसक उनके हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
व्यक्तिगत जीवन
रानी की निजी जिंदगी भी उतनी ही दिलचस्प है जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ। वह शादीशुदा हैं और उनका एक प्यारा सा बच्चा भी है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने बच्चे के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं, जिससे उनके फैंस को उनकी जिंदगी की एक झलक मिलती है। उनके पति का नाम सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं।
उनका एक यूट्यूब चैनल भी है "रानी एक्ट्रेस ब्लॉग" के नाम से जिसपे वो अपनी सूटिंग के संधित जानकारी भी शेयर करती है। ब्लॉग देखे
वर्तमान स्थिति
आज भी रानी डांसर भोजपुरी उद्योग में पूरी तरह सक्रिय हैं। वह लगातार नए म्यूजिक वीडियो और स्टेज शो में नजर आती हैं। उनकी ऊर्जा और नृत्य का जादू आज भी वैसा ही है जैसा उनके करियर के शुरुआती दिनों में था। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी और काम से जुड़े अपडेट देती रहती हैं।
रानी की जिंदगी एक ऐसी कहानी है जो हर किसी को प्रेरित कर सकती है। देवरिया के सन्ति नगर से निकलकर भोजपुरी उद्योग में अपनी पहचान बनाना कोई आसान काम नहीं था। परिवार का विरोध, समाज की सोच और इंडस्ट्री की मुश्किलें—इन सबको पार करके उन्होंने अपने सपनों को सच कर दिखाया। उनकी मेहनत, लगन और जुनून ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
Written by - Sagar
Please login to add a comment.
No comments yet.