BhojpuriApp

UP Board 10th, 12th Result 2025, UPMSP Result, upresults.nic.in

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025: संपूर्ण विश्लेषण और महत्वपूर्ण जानकारी

आज 25 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का पास प्रतिशत 81.15% रहा है। 

10वीं कक्षा का परिणाम विश्लेषण
पास प्रतिशत और आंकड़े
इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% रहा है। पिछले वर्षों के पास प्रतिशत की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2014 में 86.71%, 2015 में 83.74%, 2016 में 87.66% और 2017 में 81.18% रहा था। इस वर्ष कुल 25,56,992 विद्यार्थियों ने हाई स्कूल (Class 10) परीक्षा दी. जिसमे इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा. जिसमे लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% है , जबकि लड़कों का 86.66% है 

टॉपर्स की सूची
कक्षा 10वीं में रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल प्राची निगम ने 591 अंक और 98.50 प्रतिशत के साथ कक्षा 10वीं में टॉप किया था। अन्य टॉपर्स की विस्तृत सूची 

1 यश प्रताप सिंह उमरी जालौन 97.83%
2 अंशी इटावा 97.67%
2 अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी 97.67%
3 ऋतु गर्ग मुरादाबाद 97.50%
3 अर्पित वर्मा सीतापुर 97.50%
3 सिमरन गुप्ता उमरी जालौन 97.50%

12वीं कक्षा का परिणाम विश्लेषण
पास प्रतिशत और आंकड़े
इस वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 81.15% रहा है। इस साल यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में कुल 25,98,560 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल पास प्रतिशत में 1.45% की कमी आई है।

लैंगिक आधार पर प्रदर्शन
इस साल कक्षा 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 86% और लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% रहा है। छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18% और छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी 1.18% की कमी आई है। हालांकि, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि हुई है।

टॉपर्स की सूची
कक्षा 12वीं में प्रयागराज की महक जयसवाल ने टॉप किया है। पिछले साल शुभम वर्मा ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.80% के साथ कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अन्य टॉपर्स की जानकारी
1 महक जयसवाल प्रयागराज 97.20%
2 साक्षी अमरोहा 96.80%
2 आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
2 शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2 अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%
3 मोहिनी इटावा 96.40%

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  एक्स (पूर्व में ट्विटर) 

"उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!"

परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक
छात्र अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:
upmsp.edu.in

12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक
छात्र अपना यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:
upmsp.edu.in

डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर से भी अपना 10वीं, 12वीं परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker पर जाना होगा।

कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प

उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपना परिणाम सुधार सकता है। इसके लिए छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होना होगा।

2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी संभावित जानकारी:
आवेदन की प्रक्रिया: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए फॉर्म UPMSP (upmsp.edu.in) की आधिकारिक वेबसाइट से भरे जाते हैं।
फॉर्म भरने की तारीखें: अभी तक बोर्ड ने 2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुसार, मई के मध्य या अंत तक आवेदन शुरू हो सकते हैं।
परीक्षा की संभावित तारीख: कंपार्टमेंट परीक्षाएं आमतौर पर जून या जुलाई में आयोजित होती हैं।
फीस: पिछले वर्षों में फीस लगभग ₹256 (हाई स्कूल) और ₹306 (इंटरमीडिएट) रही है। यह बदलाव के अधीन हो सकता है।
परिणाम: कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम आमतौर पर एक महीने के भीतर घोषित कर दिए जाते हैं।

Written by - Sagar

Likes (0) comments ( 0 )
2025-04-25 19:08:49

Please login to add a comment.


No comments yet.